भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू गरियाबंद जिले के प्रवास पर भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की बैठक में रहेंगे मौजूद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ग्राम बेहराडीह में बांटे जाएंगे मास्क एवं सैनिटाइजर

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद की कार्यकारिणी बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल होंगे। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ग्राम बेहराडीह में मास्क, सैनिटाइजर एवं फल वितरण किए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए गरियाबंद भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉ. योगीराज माखन कश्यप ने बताया है कि भाजयुमो प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार एवं गरियाबंद जिला संगठन जिलाध्यक्ष राजेश साहू की सहमति से भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की बैठक जिले के मैनपुर में रखी गई है। वहीं ग्राम बेहराडीह में मास्क, सैनिटाइजर एवं फल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित की गई है। जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं जिला प्रभारी, सह प्रभारी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष श्री कश्यप ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *