शाकम्भरी माता दुर्गा का ही एक अवतार है_सन्ध्या भारद्वाज

बालोद— ग्राम पंचायत किसना में माँ शाकम्बरी देवी की जयंती मनाई गयी कोसरिया (मरार) पटेल समाज के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बालोद जिला पंचायत सदस्य एवं  जिला भाजपा उपाध्यक्ष  श्रीमति संध्या सिंह भारद्वाज  ने अपने सम्बोधन में कहा कि शाकंभरी देवी दुर्गा के अवतारों में एक हैं। दुर्गा के सभी अवतारों में से रक्तदंतिका, भीमा, भ्रामरी, शताक्षी तथा शाकंभरी प्रसिद्ध हैं।  मां शाकंभरी दुर्गम दैत्य का अंत कर दिया था  श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि माता ने शाकाहारी भोजन कर तप किया था तभी से मरार समाज मे माता की पूजा की जाती है श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि मरार समाज द्वरा उत्पादित शाक सब्जी ही सात्विक भोज है  कार्यक्रम की  अध्यक्षता किसना सरपंच सुनीता खपड़े ने किया इसके अलावा, टूमन साहू(अध्यक्ष भाजयुमो खेरथा), प्रशांत सिंह भारद्वाज(अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अर्जुन्दा), फागुन साहू(उप-सरपंच ग्राम पंचायत किसना), शशि पटेल(अध्यक्ष कोशरिया समाज), कल्याण पटेल(अध्यक्ष मरार समाज), दशरथ साहू(ग्राम पटेल), बबलू पटेल, फत्ते याहू, अश्वनी पटेल, चंद्रहास महामला, कमलेश सिन्हा, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक माताएँ बहने एवं युवा भाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *