✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अमलीपदर डॉ मनीष सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेर छेरा के अवसर पर प्रदेशवासियो के साथ अपने गरियाबंद जिले के लोगो को छेर छेरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कई त्यौहार मनाया जाता है पर यह त्यौहार बहुत खास है खासतौर पर बच्चो के लिये इस दिन बच्चे सुबह से ही हाथ मे थैला लिये घर घर जाते है और छेर छेरा मांगते है ग्रामीण घर पर छेर छेरा मांगने वाले बच्चों को थोड़ा थोड़ा धान देते है खासकर बच्चो के लिये यह त्यौहार बहुत खास माना जाता है। इस पर्व को अन्न दान का महापर्व कहते है छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल को खलिहान से घर लाने के बाद मनाया जाता है यह पर्व कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा को याद दिलाता है बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ मनीष सिन्हा ने जिले के जनता को छेरछेरा पर्व की बधाई देते हुए
प्रेस वार्तालाप पर news24 carate com संवाददाता को बताया कि अभी कोरोना की तीसरी लहर चल रही है इसलिये कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करें 2 गज की दूरी बनाकर रखें हाथ को बार-बार साबुन से धोते रहें देश प्रदेश वासियों को मैं यही समझाइश देना चाहता हूं
