“दुर्ग जिला के सबसे बड़े जयस्तंभ पाटन में आज पालो चढ़ाएंगे”,,,,कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण आदर्श विवाह स्थगित-

तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वावधान में प्रति वर्ष छेरछेरा पुन्नी पर आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह सादे आयोजन के रूप में आज 17जनवरी को आयोजित हैं।
इस अवसर पर इस वर्ष 11जोड़ी आदर्श विवाह की तैयारियां भी समाज द्वारा किया जा रहा था।
इस बीच देश प्रदेश सहित दुर्ग जिला में भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण जिला प्रशासन द्वारा धारा144 लगा देने व समाजिक आयोजन हेतु प्रशासन के अनुमति नहीं मिलने के कारण तहसील सतनामी समाज पाटन ने सादे आयोजन में दुर्ग जिला के सबसे बड़े जयस्तंभ में पालो चढ़ाएंगे। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आर. एस. बारले, अध्यक्षता निर्मल कोसरे जिलाध्यक्ष एवं महापौर, विशेष अतिथि अमृता बारले मिनी माता सम्मानित,अमोल दास टंडन देवादास स्मृति सम्मानित, दिनेश टंडन सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं सतनामी समाज के गौरव जनों के आतिथ्य में कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न होंगे।साथ ही आदर्श विवाह को आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।इस बात की जानकारी तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *