अमलीपदर में गुहा जयंती के अवसर पर निषाद समाज द्वारा मनाई गई गुहा जयंती

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

निषाद राज गुहराज एवं श्री रामचंद्र जी के पूजन अर्चन किया गया साथ किया विश्व मंगल की कामना

मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर में निषाद समाज द्वारा श्री गुहा जयंती पर्व मनाया गया ग्राम अमलीपदर कुरला पारा स्थित सामुदायिक भवन निषाद समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ श्री गुहा जयंती मनाया एवं भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना करके विश्व का मंगल एवं जन कल्याण के लिए भगवान श्री रामचंद्र जी से प्रार्थना किया गया जिसमें पूजन हेतु पंडित कृष्ण कुमार त्रिपाठी द्वारा संपन्न हुआ पंडित कृष्ण कुमार त्रिपाठी जी ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि गुहराज जयंती धार्मिक दृष्टि से एवं पुराण वेदों एवं राम चरित्र मानस बताया गया है कि भगवान श्री रामचंद्र जी वनवास गमन के द्वारान श्रृंगवेरपुर निषाद समाज के राजा गुहराज जी से भेंट हुआ जिनको भगवान श्री रामचंद्र जी ने अपना मित्र बनाया एवं गुहराज जी भेंट होने पर भगवान श्री रामचंद्र माता सीता एवं लक्ष्मण जी का स्वागत किया एवं उनकी सेवा किया एवं केवट प्रसंग को बताते हुए महाराज कृष्ण कुमार त्रिपाठी जी ने बताया की भगवान गंगा पार करने के लिए केवट से आग्रह करते हैं और केवट अटपटी बातों से भगवान को विनती करते हैं कि जब तक उनके चरणों की धूल को केवट गंगा के जल से अच्छी तरह से नहीं धो लेता तब तक के नाव पर चढ़ने की इजाजत नहीं दूंगा बार बार विनय करने पर भगवान श्री रामचंद्र जी ने आज्ञा दी तब जाकर केवट ने भगवान जी के चरणों को धोकर खुद पूरे परिवार सहित भवसागर से पार हो करके भगवान श्री रामचंद्र जी माता सीता सहित लक्ष्मण भैया को गंगा पार किया इस मौके पर निषाद समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित हुए जिसमें अध्यक्ष योगेश कुमार निषाद, उपाध्यक्ष श्रीप्रभा राम निषाद,बैसाखु निषाद ,सुरज निषाद , एवं समस्त निषाद समाज के माता बहन उपस्थित होकर के कार्यक्रम को सफल बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *