दुर्ग।बालों पर थूक कर कटिंग करने के मामले में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब पर कठोरात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर सर्व सेन नाई समाज ने दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गत दिनों जावेद हबीब का एक कार्यक्रम में बागपत के बड़ौत निवासी पूजा गुप्ता के बालों पर थूक कर कटिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस कृत्य से सेन समाज के वर्षों से चले आ रहे सेलून व्यवसाय को काफ़ी नुक़सान हुआ,जिसके बाद से ही संपूर्ण सेन समाज में भारत वर्ष में जमकर आक्रोश व्याप्त है। पूरे प्रदेश सहित कई छोटे बड़े राज्यों से लगाकर प्रदेश हर शहरों में विरोध हो रहा है।इसी के चलते गुरुवार को दुर्ग में सर्व सेन नाई समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सेन भीम के आव्हान पर सेन समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जावेद हबीब पर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जावेद हबीब द्वारा दूषित मानसिकता से किए कृत्य से सेन समाज की भावनाएं आहत हुई व सेवा कार्य को बदनाम किया गया है, इसीलिए सेन समाज जावेद हबीब पर उचित कार्यवाही करने हेतु तथा जावेद हबीब के सेंटरों को सील और लाइसेंस रद्द करने की मांग करता है।उक्त ज्ञापन कोरोना गाइड लाइन के निर्देशो का पालन करते हुए दिया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सेन भीम,छालीवुड अभिनेत्री काजल श्रीवास,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण सेन,पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे,युवा प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष डिकेश सेन,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा उमरे,विनोद सेन,अधिवक्ता हरेंद्र उमरे,नीलकंठ श्रीवास, संतोष सेन,डीके सेन,रोमन सेन,श्याम किशोर,भीष्म सेन हितेश सेन,धनीराम श्रीवास ,शिव कुमार श्रीवास गौतम कुमार सेन, रुपेश श्रीवास निखिल श्रीवास प्रदीप श्रीवास व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सेन समाज ने हेयर आर्टिस्ट हबीब के कृत्य का विरोध कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
