फिंगेश्वर क्षेत्र ग्राम पंचायत रोबा स्कूल के विकास कार्य पर ध्यान नहीं सरपंच मंगलू राम साहू शासन-प्रशासन मौन जिम्मेदार कौन

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद/फिंगेश्वर–ब्लॉक मुख्यालय से महज 6 किमी दूरी पर बसा ग्राम रोबा में वर्तमान सरपंच श्री मंगलूराम साहू किसी भी प्रकार के कार्य के प्रति गंभीर नहीं है। अवगत हो कि शास. पूर्व माध्यशाला रोबा में स्वीकृत मैदान समतलीकरण कार्य स्वीकृत होने एवं राशि प्राप्त हो जाने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। अनेकों बार प्रत्यक्ष चर्चा किया गया. एक दो दिन में शुरू करवाता हूँ कहकर आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिससे बच्चों को खेल गतिविधियों से वंचित होना पड़ रहा है। समतलीकरण नहीं होने के कारण शाला ग्रामण मैदान में पानी भर जाने से बच्चों को काफी असुविधा होती है। वहीं ग्राम पंचायत स्वच्छता कार्य से शाला को कोई सहयोग इसके द्वारा प्राप्त नहीं हुआ है, बल्कि शाला में शैक्षणिक वातावरण को खराब करने, अपने मन माफिक दबाव डालने का प्रयास किया जाता है।
वर्षाकाल में शाला के मैदान में घास-फूस उगने से जहरीले सर्प का बसेरा हो गया था। शाला प्रबंधन समिति द्वारा घास-फूस की सफाई वृक्षों की छटाई एवं किटनाशक दवाई का छिड़काव कर इस समस्या से निजात पाया है। शाला प्रबंधन समिति की सक्रियता व सहयोग से शाला का शैक्षणिक वातावरण काफी बेहतर है. वहीं शालेय स्वच्छता भी काफी अच्छा है। एस.एस.सी. समिति में भी निर्वाचन के समय अपने व्यक्तियों शामिल करवाने काफी दबाव डाला गया था, जिसे सदस्यों, पालकों के विरोध करने पर नियमानुसार समिति का गठन किया गया है। यह भी विदित हो कि शासकीय प्राथमिक शाला रोबा में अपने प्रभाव का रौब दिखाकर एक शिक्षक को हटवा दिया है और एक अन्य शिक्षक व्यवस्था पर अन्यत्र कार्यरत है। शाला में मात्र 3 शिक्षक एवं लगभग 150 छात्र है। यहां के शिक्षकों ने चर्चा, संपर्क के दौरान बताया कि शिक्षकों के अभाव में बच्चों के पढ़ाई पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।संतोष कुमार बंजारे अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शास. पूर्व माध्य शाला रोबा ने गरियाबंद कलेक्टर जन चौपाल में लिखित शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *