किसानों के दलहन तिलहन फसलों के मुआवजा राशि दे भूपेश सरकार: अनीता ध्रुव….बेमौसम बारिश से किसानों के तिलहन व दलहन फसल को हुआ है भारी नुकसान

परमेश्वर कुमार साहू,धमतरी

पिछले दो-तीन दिनों से बेमौसम बारिश से किसानों के तिलहन व दलहन फसल को क्षति पंहुची है। पूर्व से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों का सोमवार शाम से रही अचानक बारिश ने कमर तोड़ दिया। असमय बारिश से सरसों, चना, अरहर, व तिलहन और दलहन फसल में फूल झड़ गए। भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि प्रदेश में विगत एक हफ्तों से बेमौसम बारिश से किसान भाईयों के दलहन, तिलहन व उनहारी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश के भूपेश सरकार से किसान भाईयों को मुआवजा राशि जारी करने की मांग की है। अनीता ध्रुव ने बताया कि पखवाड़े भर के भीतर तीसरी बार बेमौसम बारिश होने से सब्जियों की फसल चैपट हो गई है। जनजीवन अस्त व्यस्त है। मूसलाधार बारिश से किसानों के मुसीबत बढ़ गई है। अनीता ध्रुव ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से मांग की है कि जिन किसानों की दलहन तिलहन व सब्जियां खराब हुई हैं तत्काल उन्हें मुआवजा राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि रबी फसल दलहन, तिलहन, चना, मसूर, सरसों, मटर सहित सब्जी भाजी की संपूर्ण फसल चैपट हो गई है। ज्यादातर किसानों के खेतों पर लगी दलहन फसल पीली होकर अब मरने लगी है, इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने तो अब फसल को देखना ही बंद कर दिया है, क्योंकि पौधों का विकास पूरी तरह से रूक गया है। क्षेत्र के कई गांवों के खेतों पर लगे दलहन-तिलहन की स्थिति काफी खराब है। बेमौसम बारिश होने के कारण पौधे पानी में डूब गई थी और लंबे समय बाद बाहर निकला। इस कारण कई पौधे तो गल गया और शेष बचे पौधे अब पीली होकर मरने लगी है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में लगातार बारिश हुई थी, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। अभी फिर मौसम ने करवट ली है किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी का कार्य पूर्णतः बंद है धान उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से धान के बोरे भीग रहे हैं। जिन किसानों का धान खलिहान में है वह भी किसान परेशान हैं। राज्य सरकार व मुख्यमंत्री ने बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान के आकलन के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश देने के बाद भी सम्बंधित विभाग द्वारा फसलों के नुकसान के संबंध में मुआवजा रिपोर्ट अभी तक नहीं बनाया गया है। अनीता ध्रुव सहित कृषक संतोष नेताम, भगवान सिन्हा, मोहन दास मानिकपुरी, नेमीनाथ बाई ध्रुव, ईशवरी बाई नेताम, पदमा बाई दीवान, विजया बाई साहू, निरंजन साहू, सखाराम साहू, अजय यादव, सन्त राम ध्रुव व हजारों किसानों की मांग है कि शासन ऐसे किसानों के फसल का सर्वे कर उन्हें मुआवजा दिलाएं। ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *