शासकीय दानवीर तुलाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय उतई में विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई

उतई । शासकीय दानवीर तुलाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय उतई में विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
विवेकानंद जी की मूर्ति संधारण रंग रोगन एवं शेड निर्माण के पश्चात विधिवत पूजा अर्चना माल्यार्पण कर विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।जनभागीदारी अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की विवेकानंद ने जिस कठिनाइयों का सामना कर जिस ऊंचाई पहुंचे है जिसकी हम परिकल्पना नही कर सकते।हमे उनके बताए गए सच्चे मार्ग पर चल कर कामयाबी हासिल करनी होगी।त्याग तपस्या और संघर्ष सभी जरूरी है।युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है विवेकानंद है। इस दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके मिश्रा प्राध्यापक सियाराम शर्मा विधायक प्रतिनिधि भीषम हिरवानी सांसद प्रतिनिधि घनश्याम चंद्राकर सहित जनभागीदारी की सदस्य एन एस एस एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *