कोरोना से बचने भिलाई निगम ने लगाया सार्वजनिक स्थानों पर हैंडवाश

भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु* छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पत्र जारी होने के बाद भिलाई निगम क्षेत्र में सार्वजनिक लाइब्रेरी, व्यायाम शाला, तरणताल (स्विमिंग पुल) एवं वाटर पार्क को इस माह के अंतिम तारीख तक अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश आयुक्त महोदय द्वारा बैठक में दिए गए है! इसी के साथ ही नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने  एहतियातन के तौर पर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले स्थलों पर हाथों को स्वच्छ एवं संक्रमण मुक्त रखने के लिए हैंडवाश की व्यवस्था समस्त जोन क्षेत्रों में की जा रही है जिसके तहत वैशाली नगर क्षेत्र के गोल मार्केट तथा जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के वार्ड 23 सुभाष सब्जी मार्केट में इसकी शुरुआत आज से कर दी गई है तथा जन जागरूकता के तहत पोस्टर एवं फ्लेक्स भी लगाया जा रहा है! इसी प्रकार जोन के अन्य क्षेत्रों में भी व्यवस्था की जा रही है! भीड़भाड़ वाले स्थान जहां लोग कुछ खाने से पहले अच्छे से हाथ धो सके इसलिए यह व्यवस्था निगम भिलाई द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *