पाटन क्षेत्र के युवक शीर्षासन में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने 1 घंटे 35 मिनट तक रहेंगे स्थिर

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सावनी निवासी 22 वर्षीय युवक टिकेश्वर पटेल योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड इवेंट के अंतर्गत शीर्षासन 1 घंटा 35 मिनट तक स्थिर रहने का योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिये कल ग्राम सावनी में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने जा रहे है। टिकेश पटेल अभी रावतपूरा यूनिवर्सिटी रायपुर में योग में बीएससी अंतिम के छात्र है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे इवेंट की नजर हरिद्वार से आधिकारिक निर्णायकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थित रहेंगे। शीर्षासन में योगा करने वाला सिर के बल खड़ा रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *