थाना उतई की कार्यवाही, बलवा करने एवं दुकान अंदर घुसकर शराब पीने के लिए अवैध वसुली करने वाले उपसरपंच सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

  • थाना उतई टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपियों को सेलूद से किया गया गिरफ्तार


उतई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा के दिशा निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांष सिंह राठौर के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डे के नेतृत्व मे टीम गठित कर थाना उतई के अप0क्र0 005/2022 धारा 147, 294, 323, 506, 327, 427, 456 भादवि के आरोपीगण 01. चंचल उर्फ चन्द्रकांत यादव पिता थानसिंह यादव उम्र 30 साल 02. रविकांत यादव पिता यादव पिता थानसिंह यादव उम्र 26 साल 03. नितीष यादव पिता थानसिंह यादव उम्र 24 साल 04. तारेन्द्र यादव पिता खुमान सिंह यादव उम्र 24 साल एवं 05. मोहित ठाकुर पिता खिलेष्वर उम्र 21 साल मजार चैक सेलूद थाना उतई जिला दुर्ग को सोमवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

उतई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सतीश साहू की बजरंग चौक पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। पड़ोस में उसके भाई रेमन की हार्डवेयर की दुकान है। 2 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे दुकान के पास चंचल और बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान वह लघुशंका के लिए गया था। उसे देखकर चंचल ने उसे भी शराब पीने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए भाई के साथ भी हाथापाई की। इसके बाद आरोपी चंचल और भागवत ने बाकी युवकों को बुला लाया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी हितेश और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना दिनांक 02.01.2022 से उपसरपंच एवं अन्य आरोपी फरार थे, जिसे लगातार थाना उतई पुलिस के द्वारा पता तलाश किया जा रहा था। तभी मुखबीर से सूचना पर पांचो आरोपियों के सेलूद मे घुमने की सूचना मिली। एक साथ ईकटठा होकर कहीं अयन्त्र भागने की फिराक पर होने की सूचना मिलने पर थाना उतई से टीम रवाना होकर घेराबंदी कर उक्त पांचो आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय उपनिरीक्षक भूपेंद्र ओगरे, सउनि राजकुमार देषमुख, सउनि चंद्रषेखर सोनी , सउनि अष्वनी कुमार , सउनि शरीफुद्दीन शेख , आरक्षक राजकुमार चन्द्रा, आकाष तिवारी एवं सुरेन्द्र सिंह चैहान का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *