पाटन। केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसल के सीजन में खाद की कीमत में बढोत्तरी कर दिया था। जिसके बाद किसानों के दबाव के बाद खाद की कीमत को कम किया गया।
गौरतलब हो कि ज्यादातर किसान खाद महंगे दाम पर खरीद चुके थे। लेकिन कीमत कम करने के बाद भी केंद्र सरकार किसानों को अंतर की राशि को किसानों के खाते में जमा नही करवाये थे। जिला के किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया। इसके बाद अध्यक्ष श्री वर्मा के प्रयास से अब जिला सहकारी बैंक को मार्कफेड से 5 करोड़ 96 लाख प्राप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही उक्त राशि सबंधित किसानों के खाता में समायोजित कर दिया जाएगा। करीब 6 माह से यह अंतर का राशि अटका हुआ था। डीएपी खरीदी का यह अंतर राशि मिलने से किसानों में हर्ष है। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अध्यक्ष जवाहर वर्मा का आभार जताया है।
