शिकसा दिव्यांग प्रकोष्ठ का हुआ गठन (मनोज गुप्ता अध्यक्ष व जगन्नाथ हिमधर महासचिव बने)

 दुर्ग---शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने दिव्यांग शिक्षक साथियों के योजना व सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने व शिकसा में नेतृत्व प्रदान करने के लिये शिकसा दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन व कौशलेंद्र पटेल प्रातांध्यक्ष, जितेन्द्र रत्नाकर महासचिव व बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष के उपस्थिति में किया गया है।

जिसमें पदाधिकारी इस प्रकार चुने गए हैं अध्यक्ष- मनोज कुमार गुप्ता व्याख्याता-शास.उ.माध्य.शाला अंजोरा(ख) दुर्ग , उपाध्यक्ष- दुर्गा तिवारी व्याख्याता शास.उ.मा.शाला गोड़खाम्ही लोरमी मुंगेली,महासचिव जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता शास.उ. मा.शाला पठियापाली कोरबा,संयुक्त सचिव सोनबरिसा राम कुर्रे शिक्षक शास.पूर्व माध्य.शाला जैजैपुर जांजगीर,सचिव मनोज कुमार -सहा.शिक्षक शास.प्राथमिक शाला बरदर खड़गवा कोरिया,सहसचिव- हिमकल्याणी सिन्हा-सहायक शिक्षक शास.प्राथ.शाला सैगोना बेमेतरा
प्रवक्ता- प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता शास.उ.मा.शाला रसमड़ा दुर्ग चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *