अमलीपदर क्षेत्र ग्राम गुड़ियारी निवासी शिक्षक जयमल यादव बने कोसरिया यादव समाज के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष ,,,

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद –जिला स्तरीय कोसरिया यादव समाज का धवलपुर में बैठक रखा गया था जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष गोविंद यादव छुरा पीपरछेडी वाले को एवं कार्यकारिणी जिलाअध्यक्ष जयमल यादव कादांडोगर गोढयारी वाले को चुना गया और शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में गरियाबंद जिला भर की 13 सर्कल की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी का गठन किया गया, और आगामी दिनों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा, बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोविंद यादव व कार्यकारिणी जिलाअध्यक्ष जयमल यादव ने कहा की समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान देना है क्योंकि शिक्षित समाज ही समाज का विकास कर सकता है समाज को हमेशा एक होकर चलना चाहिए आज समाज के लोगो के द्वारा जो जिम्मेदारी हमे दी गई है उसे हम पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और हमारा हर फैसला समाज के हित के लिए होगा।,
उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष गोविंद यादव ने दी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *