✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद — जिला में महिला संबंधी अपराध में कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक गरियाबंद के मार्गदर्शन में कडी कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 05-01-2022 को प्रार्थीया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दौलत राम साहू पिता सुंदर लाल साहू शादी का प्रलेाभन देकर 04 साल से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान आरोपी दौलत साहू का अपने सकुनत से लगातार फरार था जिसे आज दिनांक 10-01-2022 को आरोपी का कृत्य अपराध धारा 376 भादवि का पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष भूआर्य थाना प्रभारी राजिम, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल , आरक्षक कमलेश साहू , राजेश ध्रुव, सैनिक खेमचंद साहू, महिला आरक्षक रेवती टंडन विशेष योगदान रहा
गिरफ्तार आरोपी का नाम – दौलत राम साहू पिता सुंदर लाल साहू उम्र 25 साल साकिन बजरंग चौक कोलिहाटाड रामनगर कौंदकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद (छग) ।
