उतई:लॉकडाउन की अफवाह और जमाखोरी रोकने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया


उतई । नगर पंचायत उतई कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार व थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डेय को नगर भाजपा उतई के तत्वावधान में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से
लॉक डाउन व जमाखोरी के चलते खाद्य पदार्थों की कीमतों में अंकुश लगवाए जाने एवम पाटन पुल उतई वार्ड 4 मुख्य नहर में स्थित नवनिर्मित पुल के चारों तरफ नवीन पचरी निर्माण करवाने के लिए ज्ञापन सौपा गया।इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू मण्डल महामंत्री सोनू राजपूत सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू नरेंद्र साहू रूपेश पारख आशीष साहू पार्षद भीमसेन सिन्हा सोहन रिगरी रोशन सिंह बंभोले उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *