सातवें वेतनमान की मांग हेतु 18 मार्च से तकनीकी शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

रायपुर. एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स (गजेटेड आफिसर्स) आफ छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने 1 जनवरी 2016 से लंबित सातवें वेतनमान लागू करने शासन को अनेकों बार ज्ञापन सौंपा, सकारात्मक पहल नहीं दिखते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यालयीन समय में, विरोध प्रदर्शन स्वरूप काली पट्टी बांध कर कर्तव्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया, इस हेतु संगठन ने शासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है।
ज्ञात हो कि राज्य शासन ने सभी विभागों के शासकीय अमले हेतु सातवें वेतनमान के आदेश दिनांक 19 मई 2017 को तथा उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों हेतु 26-09-2018 को जारी किए थे। विगत दिनों शासकीय इंजीनियरिंग एवं पोलीटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर, प्रदेश स्तरीय बैठक बैरन बाजार रायपुर में हुई थी बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सातवें वेतनमान एवं परीविक्षा अवधि पूर्ण होने जैसी मांगों में विलम्ब के कारण रोष व्यक्त किया था। तथा मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन भी सौंपा था।
सदस्यों ने उपेक्षा को देखते हुए चरण बद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन करने की रणनीति बना ली है।
उसी के तहत प्रथम चरण में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पोलीटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत सभी शिक्षक दिनांक 18 मार्च से विरोध प्रदर्शन करने काली पट्टी बांध कर अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *