भानूप्रतापपुर.अपने मित्र को अपने घर में ठहराना मंहगा पड गया भानुप्रतापपुर के बसन्तनगर में रहने वाले शिक्षक का सहकर्मी 5 मार्च को संकुल बैठक में भानुप्रतापपुर आया था और रात को अपने मित्र शिक्षक के घर रुक गया। देर रात बदनीयती से पीड़िता के बिस्तर के पास पहुंचकर छेड़ छाड़ करने लगा अचानक नींद से जागी बदहवास पीड़िता और हल्ला किया फिर घटना की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने में की गई । जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया बता दें कि आरोपी भानुप्रतापपुर विकासखंड के दुर्गगांव सालहे में शिक्षक है। औऱ बालोद जिले के दल्लीराजहरा का रहने वाला है जो विवाहित भी है।
