आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिका 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 13 मार्च को आँगनबाड़ी बंद कर रायपुर कूच करेंगे

पाटन. छतीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के आव्हान पर 13 मार्च को 6 सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। पाटन ब्लाक अध्यक्ष लता साहू ने ब्लाक के कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से अपील किया है कि 13 मार्च को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपने अपने केंद्रों को बंद कर रायपुर पहुचें। श्रीमती साहू ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से कहा है कि क्योकि हडताल हम रोज- रोज नही करते है समय -समय पर अपने अधिकार की लडाई लड़ते है हम जिसके लिए केन्द्र बंद कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *