अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत राखी के दो दर्जन युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • विधायक धनेंद्र साहू ने कांग्रेस पार्टी का गमछा, चंदन व मिठाई खिलाकर किया स्वागत

अभनपुर। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेश प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के द्वारा क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्य मिलनसार छवि व कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत राखी के दो दर्जन युवाओं ने कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में आज अभनपुर के विधायक कार्यालय सद्भावना कुटी में कांग्रेस ज्वाइन किए। विधायक धनेंद्र साहू ने सभी युवाओं का कांग्रेस पार्टी का गमछा व गुलाल चंदन एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में रामअवतार सेन, गुड्डू राम साहू, ओम प्रकाश सेन, खोररबाहरा यादव, कचरू राम ध्रुव, जागृत मानिकपुरी, लीला ध्रुव मिथुन सारथी, मिथिलेश यादव, भूषण लाल साहू, पुनाराम साहू सहित अन्य युवा शामिल है।
इस अवसर पर नवापारा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी साहू, अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम सोनवानी,नगर पंचायत अभनपुर के पार्षद उत्रसेन गरीहारे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *