भिलाई– मुख्यमंत्री निवास पदुम नगर भिलाई 3 में मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने ग्राम मर्रा विकासखंड -पाटन ,जिला- दुर्ग निवासी धीरेंद्र वर्मा को मत्स्येंद्रासन में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की । अंतर्राष्ट्रीय योगा प्लेयर धीरेंद्र वर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र से योग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सहयोग राशि की मांग की है । आदरणीय बघेल जी ने धीरेंद्र वर्मा की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए ,उसे हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य खिलेंद्र कुमार साहू,समाज सेवी ताम्रध्वज वर्मा उपस्थित थे ।
मत्स्येंन्द्रासन में विश्व रिकार्ड बनाने पर धीरेंद्र सम्मानित
