पांडुका क्षेत्र ग्राम सरकटा पर अवैध रेत खनन को रोक के लिए गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद पाण्डुका ग्राम पंचायत सरकड़ा(पाण्डुका) में अवैध रेत उत्खनन का कार्य रेत माफियाओं द्वारा जोरो से चल रहा है ग्राम सरकड़ा में शासन द्वारा 2 खदान स्वीकृत है पर रेत माफियाओं द्वारा जिस खसरे पर खुदाई करने शासन द्वारा दिया गया है उसकी खुदाई नहीं करके अवैध तरीके से दूसरे जगह को चैन माउंटेन मशीन से खोदा जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट और एन जी टी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। सुप्रीम कोर्ट का साफ निर्देश है कि स्थानीय मजदूरों द्वारा लोडिंग किया जाएगा सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लोडिंग किया जाएगा। लेकिन ऐसे ना करके रेत माफियाओं के द्वारा 24 घंटे पैरी नदी की सीना छलनी कर रहे है। जिसके चलते आम गरीब परिवारों का पेट में लात मारकर अपनी जेब भरने लगे हैं।
जिसके विरोध गांव के सैकड़ो लोगो ने कलेक्टर, जिला खनिज अधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लक्ष्मी साहू, थाना प्रभारी पाण्डुका को 133 लोगो के हस्ताक्षर सहित जांच कर कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन। वहीं ग्रामीण लोगों ने कहा कि अगर उचित कार्यवाही नही होती तो उग्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
उपस्थित ग्रामीण कुंजलाल, डोमार, कुमुन, रेखराम, पोखन, प्रकाश, गोपाल, सोमनाथ, लीलाराम, कमलेश, मनोज, छबिलाल, विजय कुमार, तिलक, लोचन, तेजराम, प्रेमलाल, ओमकार, टेमन, भोला राम, ईश्वर, टिकेश्वर,नारद, देवलाल, संतोष, वेदप्रकाश, परदेशी,टुकेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *