रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को बिलासपुर में कोरोना के ओमिक्रान वेरियंट के एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सेंपल जिनोमिक सिक्वेंसीक जांच के लिये भुवनेश्वर भेजा गया। जिसमें उसकी रिपोर्ट में कोविड-19 ओमीक्रान वेरियंट मिला है।
बुधवार को प्रदेश में 1615 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमे सबसे अधिक राजधानी रायपुर में 491,बिलासपुर में 250, दुर्ग में 187, रायगढ़ जिले में 175,कोरबा 99 नए मरीज मिला है।
प्रदेश के किस जिले में कितने मरीज मिला है देखिए पूरी सूची:-

