केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह ने डॉ पार्वती कुर्रे को राष्ट्रीय नारी रत्न एवार्ड से सम्मानित किया

पाटन.हरियाणा के फरिंदाबाद में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के अध्यक्ष अम्बिका शर्मा के सयोजकत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय रत्न एवार्ड कार्य क्रम आयोजित किया गया था। जिसमे पाटन विधान सभा के ग्राम बटँग के आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक के रूप में पदस्थ डॉ पार्वती कुर्रे को राष्ट्रीय नारी रत्न एवार्ड से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुजर्र के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया हरियाणा प्रदेश के केबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा,फरीदाबाद के मेयर सुमन बाला के अलावा हरियाणा प्रदेश के विधायक गण उपस्थिति रहे,,,श्रीमती कुर्रे सतनामी समाज छतीसगढ़ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी है । श्रीमती कुर्रे को
डॉ पार्वती कुर्रे को समाज को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित करने ।लड़कियों की शिक्षा में आगे बढ़ाने आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करने , नशामुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। स्वच्छता ही सेवा इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।शोषित पीड़ित महिलाओं की अधिकार के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। लड़कियों को अपनी सुरक्षा करने जागरूक करने का कार्य किया। किशोरी के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए कार्य किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान के तहत कार्य करने एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचने के लिये जड़ी बूटी का आयुर्वेद काढ़ा लोगो को उपलब्ध करा कर लोगो को आयुर्वेद चिकित्सा के लिये प्रेरित करने पर सम्मान किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *