ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच पुनीत राम नागेश सहित ग्रामीणों ने जताया आभार
✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अमलीपदर, मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरिपथरा के आश्रित मोहल्ला बंद पारा में विगत कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से लाइट बंद था जिसे पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर उपाध्यक्ष पुनीत राम नागेश ने संज्ञान में लिया और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति निरज ठाकुर को आवेदन प्रस्तुत किया जिला पंचायत अध्यक्ष ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया जिसके उपरांत स्मृति नीरज ठाकुर ने संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारी एवं बिजली विभाग से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया नया ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति निरज ठाकुर को आभार व्यक्त करते हुए नया साल की बधाई दिया जिसमें प्रमुख रुप से पुनीत राम नागेश मोहन ध्रुवा पुष्पा ध्रुवा महेश प्रधान तिलेश कुमार केवल सॉरी नंदलाल आदि ग्रामीण सम्मिलित रहे

