सरकड़ा में नियमो को ताक में रखकर रेत उत्खनन का कार्य जोरो पर ,मजदूरों ने किया विरोध, मौके पर पहुँचे माइनिंग अधिकारी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। जिले के छुरा ब्लॉक के आखिरी छोर में स्थित ग्राम पंचायत सरकड़ा(पाण्डुका) में सारे नियमो को ताक में रखकर रेत उत्खनन का कार्य रेत माफियाओं द्वारा जोरो से किया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरकड़ा में शासन द्वारा रेत के 2 खदान स्वीकृत है ,पर रेत माफियाओं द्वारा जिस खसरे पर खुदाई करने शासन द्वारा दिया गया है, उसकी खुदाई नहीं करके अवैध तरीके से दूसरे जगह को चैन माउंटेन मशीन से खोदा जा रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है सुप्रीम कोर्ट का साफ निर्देश है कि स्थानीय मजदूरों द्वारा लोडिंग किया जाएगा सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लोडिंग किया जाएगा परंतु रेत माफियाओं और अधिकारियों की मिलीभगत से 24 घंटे पैरी नदी की सीना छलनी कर रहे है। इसका विरोध गांव के सैकड़ो लोगो ने माइनिंग अधिकारी से किया ।मौके में पहुँचे माइनिंग अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। ग्रामीण लोगों ने कहा अगर उचित कार्यवाही नही होती तो उग्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *