रामायण हमें संस्कार व सद्भाव का संदेश देती है :- मिथिलेश निरोटी ग्राम तुरमुवड़ा व कर्रेगांव में हुआ मानस सम्मेलन


देवरीबंगला / श्री रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने लिखी एक एक बात सत्य एवं अमर है। उक्त उद्गगार मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में जो भी शब्द लिखे हैं। यह अमर है। इसलिए आप लोगों को श्री रामचरितमानस की बताई बातों पर ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को हमारे आराध्य देव को याद करना चाहिए। जिससे कि आने वाली पीढ़ी धर्म से जुड़ी रहे। देश में राम के नाम पर कुछ लोग विद्वेष पैदा कर रहे हैं। श्रीराम के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से हम सबको सतर्क रहना होगा। मानस सम्मेलन को मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा खुमानसिह कुरैटी, सरपंच यमुना यादव, दिनेश गुप्ता, गुलाब भंसाली, रेलहाराम भूआर्य, देवनारायण भंडारी, रूद्र नारायण पाटिल, भुवनेश्वर बावरे, सतीश कुमार यादव, पुरुषोत्तम भुआर्य, देवकुमार भंडारी, रेवाराम भूआर्य, हरखराम कोराम, चंदन भारद्वाज,हिरेन भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *