हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कोपरा को मिली नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं किसी से छुपी नही है। मरीजो को अक्सर डॉक्टर और स्टॉफ की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ता है। यह स्थिति जिले के किसी एक अस्पताल की नही बल्कि जिले के सभी अस्पतालों की कमोबेश यही हालत है। उसके बावजूद भी जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी एक सुखद खबर सामने आयी है।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) कोपरा को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अस्पताल की गुणवत्ता के आधार पर यह सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इससे पहले विभाग द्वारा अस्पताल का दौरा कर बारीकी से निरीक्षण किया गया है।
सर्वप्रथम राज्य शासन द्वारा अस्पताल का प्रमाणीकरण किया गया । ततपश्चात केन्द्र सरकार की टीम के द्वारा 25 एवं 26 नवंबर 2021 को विभिन्न मापदण्डों के आधार पर आंतरिक मुल्यांकन किया गया। जिसमें मूल्यांकन के पश्चात भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अस्पताल के गुणवत्ता के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रदाय किया गया है। स्टॉफ की चिकित्सा सेवा में लगन और मेहनत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कलेक्टर निलेश क्षीरसागर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर गंभीर है। उनके प्रयासों और मार्गदर्शन से ज़िले की स्वास्थ्य सुविधाओं में मजबूती देखने को मिली है। जिला अस्पताल सहित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की गई है। कोपरा अस्पताल की इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. जी. एल. टंडन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. योगेन्द्र सिंह रघुवंशी तथा विकासखण्ड से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया , विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री सौरभ विरमानी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश बारीक, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री रविशंकर चन्द्रा एवं समस्त स्टॉफ का भी सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *