लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ओड़िसा के 6 तस्करो को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किय तस्करो द्वारा गांजा को अलग अलग पैकेट बनाकर पूरी तरह से पैक करके दो पिट्ठू बैग में भर कर नई अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर गरियबन्द जिले देवभोग ब्लॉक के रास्ते से राजधानी रायपुर की ओर गांजा बेचने की फिराक में ले जा रहे थे।
इसी बीच मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा टीम बना कर जिला मुख्यालय के पास टोनही नाला पर घेराबंदी करते हुए तस्करो को गिरफ्तार किया।
गाड़ी में सवार सभी 6 आरोपी चांदाहांडी जिला नवरंगपुर उड़ीसा के निवासी है। आरोपियों के पास से 13 किलो गांजा जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये एवम 5 नग मोबाइल कीमत 50 हजार रुपये और तस्करी में उपयोग एक नई अर्टिका कार जिसकी कीमत 10 लाख रुपये आकलन किया गया है सभी आरोपियों को रिमांड में जेल भेजा गया है
