उतई। कर्मवीर युवा संगठन ग्राम कातरो द्वारा 2 जनवरी को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक पुराना बाजार चौक में कर्मवीर युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी हर्ष साहू होंगे।अध्यक्षता सरपंच मंजू यदु,उपसरपंच भुनेश्वरी साहू करेंगी।विशेष अतिथि जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर लोक गायिका रजनी रजक,जनपद सदस्य डोमन लाल भारती जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र नितिन शर्मा होंगे।इस आयोजन में समय समय पर ग्राम के युवाओं द्वारा सामाजिक,बौद्धिक नैतिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते है इसी परिपेक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
