योजना व क्रियान्वयन समिति के डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” बने अध्यक्ष


शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शिकसा के विभिन्न प्रकोष्ठ के आयोजन पर अंतिम रूप देने व क्रियान्वयन करने के लिए योजना व क्रियान्वयन समिति का गठन किया है।
योजना व क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संस्थापक व संयोजक को नियुक्त किया गया साथ ही सदस्य के रूप में कौशलेंद्र पटेल प्रातांध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार रत्नाकर महासचिव, बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष, संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव,महेत्तर लाल देवांगन संगठन मंत्री,लक्ष्मी करियारे प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मनोज कुमार गुप्ता अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ, करण कुमार साहू-अध्यक्ष विद्यार्थी प्रकोष्ठ, घनश्याम प्रसाद श्रीवास प्रवक्ता, व धर्मेन्द्र कुमार श्रवण मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए।
योजना व क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने उदेश्य को बताते हुए कहा कि शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के किसी भी प्रकोष्ठ के योजना या आयोजन को समिति मिलकर अंतिम रूप देगा वही उस आयोजन या योजना को सफलता तक ले जाया जायेगा । प्रतियोगिता, शिविर, रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य किया जायेगा। सभी ने अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” को बधाई दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *