जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति युवा गरियाबंद थनेश्वर बंजारे अपने समर्थकों के साथ कॉंग्रेस में हुए शामिल

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

कुंडेल में हुए युवा सतनामी समाज सम्मान समारोह में पहुचे प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ,वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल समक्ष गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति युवा जोगी कांग्रेस थनेश्वर बंजारे ने विधायक के कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ कॉंग्रेस प्रवेश किया। जिसमें विधायक अमितेश शुक्ल के द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। और प्रवेश की बहुत बहुत बधाई दी।
थनेश्वर बंजारे से हमारे संवाददाता से बात करने पर बताया कि माननीय प्रथम पंचायत मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल जी की कार्यशैली, कार्यकर्ता के प्रति विश्वास, और कॉंग्रेस पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जिनके मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कॅरोना काल से लेकर आज तक ,जो योजना लागू की है। वह बहुत ही सहरानीय है। जिसने किसान को बोनस प्रदान किया। वो भी ऐसे समय जब समय ऐसा था कि एक तो अलग कॅरोना ने पूरे विश्व मे अपना जाल फैला रखा था। जिस वक्त प्रत्येक व्यक्ति को पैसे की जरूरत थी।हालांकि बोनस किस्तो में दिया लेकिन समय ऐसा था। की जिस समय मे मुख्यमंत्री जी ने बोनस प्रदान किया उस समय आम आदमी के पास पैसे के लाले पड़े थे। जैसे,तीजा पोरा, दीपावली, होली, के ठीक पहले बोनस देकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी ने दिल जीत लिया,धान की ख़रीदी की मूल्य कहे , फसल परिवर्तन के तहत प्रत्येक एकड़ में 9000 रूप्ये चना,गेंहू, मक्का, तिवरा, सरसो या गोधन योजना,भूमिहीन परिवारों की योजना,पेंशनों में वृद्धि, अभी ज्यादा तर देखा जाए तो रोजगार गारंटी के पैसा में भुगतान आदि योजना बहुत ही प्रभाव किया है। जो हर वर्ग के किसान को लाभ मिला है। ये तो हम जैसे छोटे किसान की योजना है। जिस तरह से अभी तीन सालों तक भूपेश बघेल की सरकार ने काम किया है।ऐसा काम तो 15 साल तक रहे भारतीय जनता पार्टी की सरकार करने के दूर की बात सोचे भी नही इन्ही कारणों से प्रभावित हो कर मैं जोगी कॉंग्रेस को छोड़कर कांग्रेस प्रवेश अपने समर्थकों के साथ कर रहा हु। ए बात कही
इनके साथ, सोनु मिरी ब्लॉक अध्यक्ष भीम रेजिमेंट फिंगेश्वर, पूर्व जोगी कांग्रेस के युवा नेता विजेश्वर नेताम, प्रीतम टण्डन, अरुण बंजारे, आत्मा बंजारे, रिखी सतनामी ,राजू, प्रीत आदि लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कॉंग्रेस प्रवेश किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *