पाटन। विकासखण्ड के ग्राम कापसी पाटन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह व पंथी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंथी प्रतियोगिता में 14 दलों ने भाग लिया जिसमे डुमरडीह को प्रथम व धुसेरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुवा।
27 दिसम्बर को जयंती समारोह में सतनाम संदेश शोभायात्रा व पालो चढ़ाव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में डीजे व पंथी के साथ शोभायात्रा निकाली गई दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्यातिथि के रूप में शोभायात्रा में शामिल हुवे उन्होंने सर्वप्रथम गुरुगद्दी की पूजा अर्चना की कर छग की सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने गुरु पर्व की बधाई देते हुवे कहा कि कापसी में सतनामी समाज का आयोजन अनुकरणीय है।हमे बाबा जी के संदेश को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षा लोकमनी चंद्राकर,विशेष अतिथि मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य,उत्तरा सोनवानी जनपद सदस्य,अंबेडकर जोशी सरपंच,कल्याण बघेल,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,प्रकाश चंद्राकर,आशीष शर्मा,राजेश वर्मा,जगदीश जांगड़े,समाजिक कार्यकर्ता,राजेश बघेल,संजय सोनवानी,भंडारी शिव प्रसाद देशलहरे,शितकरण महिलवार,पप्पू जोशी,दशमत सोनवानी ,भारती देशलहरे,मिथला सारंग,सरस्वती देशलहरे,लखन सोनवानी,दाऊलाल देशलहरे,दयालु चतुर्वेदी,बाबूलाल जोशी,दीपक सारंग,सतीश सारंग,चतुर कुर्रे,मोहन सारंग सहित हजारों की संख्या में जन समूह सम्मिलित हुये

