संसदीय सचिव कुवँर सिंह निषाद शक्ति दिवस में हुए शामिल,,,

देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद क्षेत्र के ग्राम टटेगा (भरदा),देवरीबंगला, भीमकन्हार,बोरगहन व राघोनवागांव मैं अखिल भारतीय हल्बा- हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित शक्ति दिवस समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संसदीय सचिव ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारे संस्कार को बचा कर रखी है। छत्तीसगढ़ की लोक कला की गूंज विदेशों में सुनाई दे रही है। अभी सरकार ने यहां की परंपरा, संस्कृति एवं लोक कलाओं को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने कहा कि गांव, गरीब, किसान की स्थिति में सुधार हुआ है। हमारे प्रदेश मे विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि संसदीय सचिव व विधायक की सक्रियता से क्षेत्र में दो नई तहसील बनी है। अब ब्लॉक बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान ग्राम भीमकन्हार में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। संसदीय सचिव ग्राम बीजाभांठा में संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती के आयोजन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, महामंत्री रतिराम कोसमा, केशव शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव युवराज साहू, क्रांतिभूषण साहू, जनपद सदस्य खगेश ठाकुर,केजूराम सोनबोईर, दीपिका देशलहरे, गिरवरसिंह ठाकुर, सुनील गोलछा , संजीव चौधरी, दुर्गा ठाकुर, शांति भट्ट,सरपंच डोमेश्वरी मंडावी, मुकेश नायक, टेकराम भंडारी, संतराम सुधाकर, इंदरमन देशमुख, नथमल भूआर्य, ईश्वर भूआर्य, उत्तम साहू, यशवंत रावटे, पुरुषोत्तम उवर्षा, पोषणलाल साहू, रामलाल डेहारी, दिनेशकुमार भूआर्य, भागवत भंडारी, दिनेश कुमार बढाई , खिलेश जांगड़े,राजेश मारकंडे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *