एसडीएम पाटन ने कोविड वैक्सीनेशन संबंधित समीक्षा बैठक में दिए निर्देश…28 से 31 दिसंबर तक चलेगा ब्लॉक स्तरीय कोविड वैक्सीनेशन अभियान

पाटन। एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ, सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ,सेक्टर सुपरवाइजर , बीईटीओ , एसीईओ जनपद पंचायत की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई। प्रत्येक ग्रामों में कोविड टीके के प्रथम डोज़ और द्वितीय डोज़ के छूटे हितग्राहियों की जानकारी ली। ग्रामीणों को सुरक्षित करने उन्हें प्रेरित कर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर टीकाकृत किया जाने प्लानिंग करने निर्देशित किया गया। जनप्रतिनिधियों, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,मितानिन आदि से समन्वय कर उनके सहयोग से आगामी कार्यवाही की जाएगी।
समस्त हितग्राहियों से अपील की गई है कि 18 वर्ष से 44 ,45 से 59 एवं 60 बर्ष से अधिक पात्र आयु वर्गों के हितग्राहियों को ग्राम में लगाए जा रहे विभिन्न टीकाकरण स्थानों एवं हर घर दस्तक देकर घर मे टीकाकृत किया जाएगा। जिन्होंने अपना कोविड टीके का निर्धारित डोज़ नहीं लगवाया है वे अपना टीका जरूर लगवाएं।
आगामी दिवसों में 15 से 18 वर्ष आयु वर्गों का कोविड वैक्सीनेशन किया जाना प्रस्तावित है उस अनुसार तैयारियां पूर्ण करने निर्देश दिए गए।
बैठक में बीएमओ डॉ आशीष शर्मा, एसीईओ श्री धुव्र, डॉ कठौतिया, डॉ नंदी, डॉ उमेश मिर्झा, डॉ स्मृति पाण्डे ,बीईटीओ बी एल वर्मा, सी साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *