पाटन। शाइनिंग स्टार क्लब बजरंग चौक सेलूद में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन 29 व 30 दिसंबर को रखा गया है । खेल महोत्सव में महिलाएं व बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम शुभारंभ के अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता संजय यदु, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमतीं जयश्री वर्मा होंगे। विशेष अतिथि के रुप में व्यवसायी बल्लू राय, सतीश साहू भूपेंद्र वर्मा, एवं ट्रांसपोर्टर दिनेश साहू मौजूद रहेंगे। समापन व पुरस्कार वितरण 30 दिसंबर को शाम को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ,जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर होंगे । वार्षिक खेल महोत्सव के आयोजन का यह दूसरा साल है । शाइनिंग स्टार क्लब के सदस्य आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं।
शाइनिंग स्टार क्लब द्वारा सेलूद में दो दिवसीय खेल महोत्सव 29 दिसम्बर से
