पाटन। बजरंग चौक सेलूद में स्थानीय सतनामी समाज द्वारा गुरु घासीदास जी की 265 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा गुरुघासी दास बाबा के तैलचित्र एवं मिनीमाता के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद जैत खम्भ में पालो चढ़ाया गया। पंथी नर्तकों द्वारा पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी सन्देश दिया गया।

मुख्यअतिथि किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उपस्थित जनों को बाबा गुरू घासीदास के पदचिन्हों का अनुसरण कर सकारात्मक दिशा में बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा राज्य सरकार निरंतर जनहित के विकास कार्य में लगी हुई है। राज्य शासन समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है और छत्तीसगढ़ के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान उसकी प्राथमिकता में शामिल है। शासन ने मात्र 3 वर्ष के कार्यकाल में अपने जन घोषणा पत्र में किए गए 36 वादों में 24 को पूर्ण कर लिया है जो कि अपने आप में एक मील का पत्थर है।
मौके पर जनपद सदस्य बबलू मार्कण्डे, सरपंच खेमीन साहू,भाजपा मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य बाला राम कोसरे,राजा राम गहिरवार,प्रदीप चंद्राकर,किरण सोनवानी, सेवालाल अनन्त, चंदन जोशी,राजा कोसरे,चेतन जोशी, सहित अन्य उपस्थित थे।
