पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला छाटा में क्रिसमस डे पर संकल्प एक संस्था के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आग का दरिया, संकलन का खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को पुरुस्कृत किया गया । क्रिसमस- डे का संक्षिप्त जानकारी देते हुए बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुश्री डाली चेलक एवं सुश्री सीमा चेलक ने की। साथ ही साथ ही पालको का बैठक भी हुआ जिसमे बच्चों के शिक्षा के बारे में चर्चा किया गया।मौके पर सरपंच श्रीमती एकेश्वरी साहु, पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
प्राथमिक शाला छाटा में मनाया गया क्रिसमस डे
