उतई।दुर्ग सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में किया गया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भीषण हिरवानी वरिष्ठ समाजसेवी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई प्राचार्य डॉ. ए के मिश्रा ने की विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद वर्मा नरेश दीवानी ,डॉ रमेश त्रिपाठी ,अनुराधा ठाकुर, दुर्गा बघेल, युवराज रावत ,की उपस्थिति में खेल मैदान का पूजा अर्चना कर व श्रीफल तोड़कर खेल का शुभारंभ किया गया।
उतई में हुआ दुर्ग सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
