✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग भगवानो बेहरा के नेतृत्व में, विकासखण्ड- देवभोग, जिला गरियाबंद के अनेक गाँव में एक दिवसीय जागरुकता शिविर शानदार रूप से संपन्न हुआ
शिविर का मुख्य उददेश्य:- कोविड 19 टीकाकरण , शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता,माहवारी स्वच्छता, नशा- उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षा- रोपण, नारी सशक्तीकरण पर आयोजित की जा रही है।
विशेष रूप से गांव को निर्मल, स्वच्छ, आदर्श,सुन्दर बनाने, खुले में शौच मुक्त एवं शौचालय का उपयोग, महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छ रहना खान- पान पर ध्यान एवं उच्च गुणवत्ता सैनेटरी नैपकिन का उपयोग हेतु जागरुकता।
ऐसी ही जागरूकता शिविर ग्राम पंचायत सुकलीभांठा (नवीन) विद्यालय के छात्र- छात्रा, शिक्षक एवं पंचायत के
नागरिकों का संयुक्त रूप से स्कूल प्रांगण में जागरूकता शिविर आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य रूप से- अध्यक्षता- दया राम बीसी- सरपंच पति एवं पूर्व सरपंच
कुमरमणी यादव- सचिव
पुरनधर यादव- प्रधान पाठक
चरण सिंह यादव- ब्लाक समन्वयक गायत्री परिवार
उपसरपंच, पंच, मितानीन, स्व सहायता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गांव के युवा, किसान, नागरिक की उपस्थिति में शिविर शानदार संपन्न हुआ।
शिविर में शहीदों को भी याद करते हुए नमन किया गया। अभी हाल ही में हैलीकाप्टर क्रैश दुर्घटना से 43 वर्ष तक सेना में अपनी सेवा देने वाले देश के पहले चीफ और आर्मी स्टाफ और भारत माँ के सपूत जनरल बिपिन रावत जी का निधन हो जाने से देश का अपूरणीय क्षति है। उन्हें भी नमन करते हुए।श्रद्धांजली अर्पित किया गया।
शिविर की शानदार सफलता के लिए समय-समय पर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की मार्गदर्शन एवं सहयोग बराबर मिला
माननीया- नेहा सिंघल- अध्यक्ष जनपद पंचायत- देवभोग
टी- आर- देवांगन- एस-डी-एम- देवभोग
मंडावी सर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत – देवभोग
विकास कुमार बघेल- थाना प्रभारी- देवभोग
के द्वारा अपना सेवा देते हुए, ऐसे महत्वकांक्षी शिविर में समय निकालकर उपस्थित हुए

