भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री, लोकप्रिय जन नेता ,भारत रत्न से अलंकृत एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा विचार संगोष्ठी आयोजित की गई. मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने अटल जी की यादों को साझा करते हुए उन्हें राजनीति का अजातशत्रु बताया .अटल जी के विराट व्यक्तित्व का प्रभाव सिर्फ भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व पर व्यापक रूप से पड़ा. उन्होंने अनेकों ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम दिया .कार्यक्रम में विशेष रूप से सुपेला मंडल के अंतर्गत नवनिर्वाचित पार्षद महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा और मंडल उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद चंदेश्वरी बांधे ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की एवं अटल जी को याद किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अखिलेश वर्मा एवं आभार प्रदर्शन मंत्री दीपक भोंडेकर द्वारा किया गया. इस अवसर पर राकेश नागदेव ,रमेश ठाकुर, स्वाति गुप्ता, रमा राजपूत, रीता सिंह, विवेक अग्रवाल ,रंजीत ठाकुर, अश्वनी गौतम ,संतोष ठाकुर, सुनील शर्मा, श्रीराम जायसवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता गण ने अपनी उपस्थिति प्रदान की.
भाजपा सुपेला मंडल ने मनाया सुशासन दिवस
