अभनपुर। विधायक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के प्रयासों से क्षेत्र में हो रहे चहुमुखी विकास, उनकी सादगी व्यवहार कुशलता, सहज सरल उपलब्धता एवं कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर आज अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गातापार के दो दर्जन लोगों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पन्नालाल नवरंग के नेतृत्व में विधायक कार्यालय सद्भावना कुटी में पहुंच कर विधायक धनेंद्र साहू के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।
विधायक धनेंद्र साहू ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश दिलाया।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में सुरेश कुमार साहू , मोरध्वज साहू, दुर्गा प्रसाद साहू, राम सींग साहू, परदेसी राम साहू, सुखदेव साहू, लीला राम साहू, मदन लाल साहू, डेलू राम साहू, तेज़ राम साहू, संनत साहू, चेतन साहू, लखन लाल साहू, झरोखा साहू, राकेश साहू, नारायण साहू, केशव साहू, केवल साहू , प्रमुख है।
इस अवसर पर अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी एवं नवापारा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी साहू भी उपस्थित रहे।
