मितानिन संघ का राजधानी रायपुर में 27 दिसम्बर को विशाल धरना प्रदर्शन

परमेश्वर कुमार साहू

धमतरी। जिला मितानिन संघ के अध्यक्ष अनीता ध्रुव की अध्यक्षता में मितामिनों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मितानिन संघ के जिलाध्यक्ष अनीता ध्रुव ने बताया कि मितानिनों के विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर प्रदेश व जिला मितानिन संघ द्वारा लगातार प्रदेश व जिला स्तर पर ज्ञापन देकर छत्तीसगढ़ शासन का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास करते रहें। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व अन्य मंत्रियों के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक गणों से भी मिलकर अपने मांगों का ज्ञापन देते रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से उनकी समास्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकन मितानिनों ने प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी पर आक्रोश व्यक्त किया और प्रदेश मितानिन संघ ने प्रदेश भर में व्यापक आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में 27 दिसम्बर को सोमवार को राजधानी रायपुर में विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष अनीता ध्रुव ने जिला के सभी मितानिनों, शहरी मितानिनों तथा ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक, मितानिन हेल्थ डेस्क से अनुरोध करते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन में शामिल होने जिला के सीएमएचओ, बीएसओ एवं जिला समन्वयक मितानिन को जानकारी देते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकजुटता दिखाएं।

अनीता ध्रुव ने चर्चा के दौरान कहा कि मितानिन तथा ब्लॉक समन्वयक,, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक,,मितानिन प्रशिक्षक व मितानिन हेल्पडेक्स को जल्द से जल्द शासकीय कर्मचारी घोषित कर नियुक्ति पत्र दे॥ कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रत्येक मितानिन को 5-5 हजार रुपए देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद वादा भूल गए। कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर मितानिन ने अपने बसाहट में सक्रियता के साथ कार्य किया। अब कोविड टीकाकरण में सहयोग कर रही हैं। इसका भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। मितानिनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिला में संघ के सैकड़ों सदस्य हैं। लंबे अंतराल के बाद संघ की बैठक होने पर मितानिनों ने नाराजगी व्यक्त की। मितानिन संघ के जिलाध्यक्ष अनीता ध्रुव ने कहा कि दावा पत्र के अनुसार मितानिन को नाम मात्र की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। प्रत्येक कार्य के अनुसार प्रोत्साहन राशि को दोगुना देना चाहिए। कहा कि निजी अस्पतालों में होने वाले प्रसव, नसबंदी, मोतियाबिंद का ऑपरेशन सहित अन्य कार्य की राशि भी मितानिन को मिलनी चाहिए। वर्तमान में स्वास्थ्य चिकित्सालय में होने पर ही प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मितानिनों ने कहा कि मितानिन कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं को मेहनत के बाद भी सम्मानजनक राशि नहीं दी जाती।
इस प्रदेश स्तरीय ब्यापक आन्दोलन में मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष अनीता ध्रुव सहित उपाध्यक्ष लोकेश्वरी साहू,सचिव सेविका पटेल, कोषाध्यक्ष नीता साहू, संरक्षक ओमेश्वरी साहू, पुष्पा लता साहू,नेमीचंद साहू, गंगा राम मरकाम,भागवत राम, सुषमा गोस्वामी, पुष्पा चौहान, बबीता साहू,, लक्ष्मी देवांगन, मोंगरा साहू, आशो बाई मरकाम,अनीता साहू,चित्ररेखा साहू, सोहद्रा मरकाम, राधिका मरकाम,दुर्गा ध्रुव, रेखा बाई ध्रुव,टिमेश्वरी कौशिक, उषा बाई साहू,हेमलता साहू, रमाकांत साहू,भुनेश्वरी पटेल, सुरेश साहू,मनोज यादव,जगराम ध्रुव सोनसिंग नेताम,शायर मरकाम, योगेश पटेल ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *