✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर एसडीएम सूरज कुमार साहू धान खरीदी केन्द्र नवमुड़ा, मैनपुर, जिड़ार एवं गौरघाट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, धान खरीदी केन्द्रो मे व्यवस्थाओ का जायजा लिया साथ ही अपने सामने धान तौलकर रखे गये बोरे की फिर तौल करवाई और कहा किसानो की सुविधाओ का विशेष ख्याल रखा जाये धान खरीदी केन्द्र मे पहुंचने वाले किसानो को कोई परेशानी न हो साथ ही समय पर टोकन देने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही साथ ही धान खरीदी से संबंधित स्टाक पंजी व अन्य दस्तावेजो का मिलान किया।
धान खरीदी केन्द्रो मे बारदानो की उपलब्धता पर भी जानकारी लिया धान बोरो मे स्टेगिंग अनिवार्य रूप से करने का दिया निर्देश। इस दौरान एसडीएम सूरज साहू को धान बेचने पहुंचे किसानो ने बारदाना की समस्या से अवगत भी कराया, इस मौके पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत मैनपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव, कृषि अधिकारी भावेश शांडिल्य, दिनेश कमलेश व स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

