दुर्ग। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ में निवासरत कुनबी समाज का संगठन है। इसका गठन सन 1980 में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कुनबी समाज के लोगों ने कि थी। समाज संगठन को डा. ई खांडवे, के आर माकोडे, बी जी धाडसे,सी बी डोंगरे, टी ए धोटे, पी बी देशमुख, एस के धोटे, सी बी लोखंडे,वाय पी ताडगे, जी आर सोनारे एवं ए बी मानकर द्वारा बनाया गया था। जिस भाव से पूर्व सदस्यों ने समाज संगठन के उद्देश्य बनाए थे। वह बहुत पवित्र है, जिसमें श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज चलाने एवं राम राज्य जैसे पल्लवित करने का भाव है। सदस्यों ने एक एक पैसे को जोड़ने और सदस्यों को एकजुट करने दिन रात मेहनत की थी। सदस्यों ने समाज में अपनी आत्मा को बसाया था। आज भी समाज को संगठित एवं सुदृढ़ बनाने वयोवृद्धों ने अपनी गाढ़ी कमाई की पोटली खोली है। आर एन फाटे, आंनद राव, एम आर धोटे, निवृत्ति देशमुख, के के देशमुख आदि ऐसे नाम हैं जो आज भी समाज को मुश्किल स्थिति से उबरने सहयोग दे रहे हैं। आज संरक्षक सदस्य आनंद राव जी गीद ने अपनी गाढ़ी कमाई से समाज हित रु 5000 अनुदान दिए। समाज के ऐसे कई सदस्य हैं जो समाज हित में कार्य करने तत्पर रहते हैं।
क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के लिए, बुजुर्गों ने पोटली खोली
