राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 7 दिवसीय प्राथमिक शिविर का शुभारंभ हुआ पाहंदा में

पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिविर पहंदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला दुर्ग का प्राथमिक शिविर सरस्वती शिशु मंदिर पहंदा में आयोजित किया गया है। इस शिविर में सवयंसेवक शिक्षक व अधिकारियों की संख्या कुल 100 की है जो शरीरिक और बौद्धिक रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। यह शिविर पूर्ण रूप से आवासीय है जिसमे स्वयंसेवक अपने दैनिक कार्यों स्वयं व्यवस्था के अनुरूप करने का प्रशिक्षण के साथ साथ परिवार समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करते है शुक्रवार को इस शिविर का उद्घाटन किया गया जो कि 7 दिवस तक रहेगा व 31 दिसंबर को इसका समापन प्रातः होगी।उद्घाटन अवशर पर सवयंसेवक को संबोधित करने प्रान्त के सह कार्यवाह डॉ टोपलाल वर्मा का उद्बोधन युवाओ को प्राप्त हुआ,इस शिविर में जिला संघचालक,जिला कार्यवाह दिलेश्वर उमरे,खण्डसंघ चालक राजेन्द्र साहू,प्रान्त ग्रामविकास युवा प्रमुख सुरेन्द्र साहू विभग ग्राम विकास प्रमुख चेलाराम,दीपक सावर्णि,राहुल यदु,छगेन्द्र,थानेंद्र, सहित प्रान्त,जिला व खण्ड स्तर के पदाधिकारी इस शिविर में अपना समय स्वयमसेवको को प्रदान कर प्रशिक्षित करने लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *