दीपशिखा विद्यालय उतई में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता किया गया

उतई ।दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह, उतई में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 22 एवं 23 दिसंबर 2021 को आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि राजेश मणि उपनिरीक्षक पाटन थाना विशेष अतिथि के रुप में पालक शिक्षक समिति के सदस्य श्रीमती गायत्री बंछोर, छत्रपाल सिंह राजपूत ,रवि चंद्राकर, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड खिलाड़ी ईश्वर ओझा, स्विमिंग कोच ओम ओझा थे।
सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के पी टी आई दीपक विश्वकर्मा एवं खिलाड़ियों द्वारा फूल माला से किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया।

विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे कबड्डी ,खो-खो ,क्रिकेट, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ ,कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, गोला फेंक आदि खेलों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर खेलों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं अपने प्रतिभा को उजागर किए ।
कार्यक्रम का समापन दीपशिखा शिक्षण समिति के सचिव डी एल सिन्हा प्राचार्य के आर सिन्हा एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सभी खेलों में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा तथा कक्षा 11वीं के छात्र रौनक यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम में पीलू राम पारकर, भरत यादव ,जेबा खान ,अनीता अहीर ,सांता सोनवानी ,एन के चंद्राकर ,शरणजीत कौर, एस आर सेन ,प्रमोद कुमार ,बीएल यादव ,प्रदीप सिंह , विश्वजीत मुखर्जी ,गगन साहू ,तोशन साहू, द्रोण कुमार मांडले ,वंदना सोनवानी ,हेमलता साहू, मंजू साहू ,विद्या साहू ,हेमलता वर्मा, डिकेश्वरी ,वर्षा साहू ,पूर्णिमा साहू, मनीषा यादु, रीना साहू ,तनु यादु एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम को संपन्न कराने में हमारे भूतपूर्व विद्यार्थी एवं खिलाड़ी तरुण यादव ,जायुश सिन्हा ,आयुश सिन्हा कु. धात्री साहू, छत्रपाल कुर्रे, रुपेश यादव, हेमांक पटेल का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक के के साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *