उतई के विभिन्न वार्डो में हर घर दस्तक अभियान चलाकर कोविड से बचाने लगाए जा रहे है टीका

उतई। कोविड 19 के बढ़ते मामलों के देखते नगर पंचायत उतई में भी कोविड के प्रकरण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में तीसरी लहर में सबसे अधिक प्रभाव विशेष कर बच्चो में पड़ने की संभावना है। कोविड 19 के बचाव के लिए केवल टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है।इसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत उतई के विभिन्न वार्डो में हर घर दस्तक अभियान चलाकर कोविड से बचाने घर घर जाकर लगाए जा रहे है टीका।नगर में गठित दस्तक टीम में स्वास्थ्य विभाग की मैदानी कार्यकर्ता एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,नगर पंचायत के कर्मचारी चेतना पुलिस टीम शिक्षको की सयुक्त टीम बनाई गई है।यह टीम घर घर जाकर सर्वे करते हुए पात्र हितग्राहियों की टीकाकृत करेंगी।नगर में बुधवार को कालेज कालोनी,नेहरू नगर बंजारी पारा बजरंग नगर भाठापारा, हथखोज पारा में पहुंच कर 394 लोगो का टीकाकरण किया।इस टीम को बीएमओ डाक्टर देवेंद्र किशोर बेलचन्दन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई प्रभारी डाक्टर एन एल बंजारे नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सुपरवाइजर मुकेश मेश्राम का दिशानिर्देश मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *