उतई। खम्हरिया मे गुरु घासीदास बाबा की 265 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता सतनामी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती बुधवंतीन मधुकर, सरपंच खुमान सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुखीराम यादव, समाजसेवी हर्ष साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव बंटी हरमुख, पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार टंडन, राजकपूर देशलहरे, सनत कुमार देशलहरे, डॉ रोहित डहरे, राम कुमार बंजारे, हेमराज देशलहरे, पुनीत राम बंजारे थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शोभायात्रा निकाली गई। पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने समाज को एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया एवं मनखे मनखे एक समान का परिचय देते हुए सभी को एक साथ एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर “मनखे मनखे एक समान” बाबा जी के संदेश को चरितार्थ करते हुए ग्राम खम्हरिया के सभी समाज के प्रमुखों का सम्मान किया गया । मंच में आसीन मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानीय अतिथियों का शाल ,श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त बालक दास डहरे, खिलेंद्र यादव ने किया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल चतुर्वेदी, योगेश बंजारे, विजेंद्र बंजारे, चंद्रमणि चतुर्वेदी खिलेंद्र बंजारे किशोर कुर्रे हरि कुर्रे, तामेश्वर बंजारे, हेमन देश लहरे, दिनेश देशलहरे, कुलदीप टंडन, द्वारिका टंडन, शोभाराम डहरे ,विनोद बंजारे मौजूद थे।
खम्हरिया में गुरु घासीदास जयंती समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
